|
|
सीमा रिज़वी के मुख से |
|
चूहे धान क्यों खाते हैं?
(अंगामी कथा)
प्राचीन काल की बात है, जब मनुष्य धान (चावल) से अनभिज्ञ था । कुछ मनुष्यों ने अपनी राह जाते हुए एक पोखर मे धान का पौधा देखा । वे इस आकर्षक वस्तु को निकालने का प्रयत्न करने लगे । किन्तु पोखर अधिक गहरा होने के कारण वे उस पौधे तक पहुँचने मे असमर्थ हो गये । अतः उऩ्होने चूहे को धान लाने के लिये भेजा । चूहा अपने आकार के कारण सरलता से पोखर मे चला गया और धान का पौधा लेकर आ गया । मनुष्यों ने उस पौधे से धान की खेती की । फ़सल तैयार होने पर उऩ्होने चूहे से कहा कि वह आकर अपना हिस्सा ले जाए । चूहे ने उत्तर दिया, 'नहीं, हम इतना धान ले जाने मे असमर्थ हैं क्योंकि हमारे सिर बहुत छोटे हैं, आप इसके स्थान पर हमे कृपा करके प्रतिदिन थोड़ा सा धान खाने की अनुमति दें ।' मनुष्य ने चूहे के उपकार का ऋण चुकाते हुए, उसे प्रतिदिन थोड़ा सा धान खाने का वचन दिया । इस प्रकार तबसे चूहे, मनुष्यों द्वारा उगाया धान खाते चले आ रहे हैं । |